1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 12, 2019, 4:37:02 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने Excise Sub Inspector के मेंस परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परिक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परिक्षा में 772 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. BPSSC ने SI पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 9 जून में आयोजित की थी. इस परीक्षा में 86,595 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थी मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, मेंस की परीक्षा 25 अगस्त 2019 को आयोजित की गई थी. ऐसे करें चेक करें अपना रिजल्ट:- 1. bpssc.bih.nic.in पर जाएं. 2. BPSSC Excise Sub Inspector रिजल्ट पर जाएं 3. इसके बाद BPSSC mains result 2019 रिजल्ट खुलकर आ जाएगा, जिसपर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा.