1st Bihar Published by: Updated May 08, 2022, 7:14:35 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आज हुई पीटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। पेपर लीक को होने के बाद आयोग ने यह फैसला किया है। आपको बता दें कि आज 67वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा थी। इसका पेपर परीक्षा से पहले ही आउट हो गया और क्वेश्चन पेपर वायरल होने के बाद जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।
बीपीएससी ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए 3 सदस्य कमेटी के गठन की घोषणा की थी। इस कमेटी को कल तक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था लेकिन महज चंद घंटों के अंदर ही यह रिपोर्ट सामने आ गई और इसी को आधार बनाते हुए पीटी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि आयोग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आगे यह परीक्षा कब ली जाएगी।
BPSC का क्वेश्चन पेपर लीक होने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था। परीक्षा शुरू होने से पहले कुछ अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय के मेल आईडी पर वायरल क्वेश्चन पेपर की कॉपी अटैच कर भेज दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से भी संज्ञान लिया गया है और माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कड़े रुख के कारण ही बीपीएससी ने तत्काल परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।
