1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 14, 2019, 11:21:17 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की सबसे ताजा खबर...बीपीएससी ने मेंस के नतीजे जारी कर दिए हैं बीपीएससी की तरफ से 63वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का जो रिजल्ट जारी किया गया है उसमें कुल 924 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.
आपको बता दें प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल एक जुलाई को आयोजित हुई थी. प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 90,697 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. मुख्य परीक्षा के लिए 4257 अभ्यर्थी क्वालीफाई घोषित किए गए थे. परीक्षा 12 से 17 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी. इसके माध्यम से 355 पदों पर नियुक्ति होनी है.