ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

CRPF कैंप में जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर 2 अफसर की मौत, 4 जवान घायल

BOKARO : चाईबासा से चुनावी ड्यूटी से लौट रहे सीआरफीएफ के जवान और अधिकारी बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला में आपस में ही भिड़ गए. झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया और आपसी फायरिंग मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BOKARO : चाईबासा से चुनावी ड्यूटी से लौट रहे सीआरफीएफ के जवान और अधिकारी बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला में आपस में ही भिड़ गए. झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया और आपसी फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत 2 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 4 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

बताया जाता है कि सोमवार की रात बोकारो के गोमिया के कुर्कनाला में एक स्कूल मे चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के 226वीं बटालियन के जवान और अधिकारी ठहरे थे. जहां जवानों में भोजन को लेकर बहस शुरू हुई और बात फायरिंग पर पहुंच गई.

मृतक दोनों अधिकारियों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां के रुप में की गई है. वहीं घायलों में दो कांस्टेबल उपेंद्र यादव, खुखलरी, दीपेंद्र कुमार और हरिश्चंद्र गोखले शामिल हैं.