ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

ब्लैक फंगस की दवा अस्पताल से गायब, दो फार्मासिस्ट को पुलिस ने हिरासत में लिया

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी सदर अस्पताल से ब्लैक फंगस के लिए इंजेक्शन एमफोटेरिसीन-बी की 20 वायल गायब मामले में पुलिस ने दो फार्मासिस्ट को हिरासत में ले लिया है. कार्रवाई के दौ

ब्लैक फंगस की दवा अस्पताल से गायब, दो फार्मासिस्ट को पुलिस ने हिरासत में लिया
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी सदर अस्पताल से ब्लैक फंगस के लिए इंजेक्शन एमफोटेरिसीन-बी की 20 वायल गायब मामले में पुलिस ने दो फार्मासिस्ट को हिरासत में ले लिया है. कार्रवाई के दौरान अस्पताल पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. अस्प्ताल परिसर में पूरा गहमागहमी का माहौल कायम था. 


बता दें कि बीते शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने एसीएमओ डॉ. एसएस और प्रभारी अधीक्षक डॉ. डीएस मिश्र की जांच टीम बनाई थी. जिसके बाद दोनों फार्मेसिस्ट ए ग्रेड नर्स चंद्रकला देवी और डाटा ऑपरेटर मोहन कुमार से पूछताछ की जा रही थी. चंद्रकला देवी ने लिखित जवाब दिया था कि सदर अस्पताल दवा भंडार में 20 वायल इंजेक्शन कम है. डीएम अमित कुमार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए जांच की जिम्मेदारी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन को सौंपी. 


दल बल पहुंचकर एसडीओ ने घंटों तक अस्पताल परिसर के स्टॉक रूम के कार्यरत चारों कर्मियों से गहन पूछताछ की. पूछताछ के बाद इसके बाद फार्मासिस्ट जयप्रकाश, भृगनाथ प्रसाद, डाटा ऑपररेटर मोहन झा को पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया. करीब आधे घंटे के बाद डॉटा ऑपरेटर मोहन झा को वाहन से उतार दिया गया. 


चर्चा है कि स्टाफ नर्स चंद्रकला को रात होने की वजह से हिरासत में नहीं लिया गया. हालांकि करीब दो घंटे के बाद फार्मासिस्ट जयप्रकाश और भृगनाथ प्रसाद को हिरासत में लेकर पुलिस वैन से नगर थाना भेजा गया. इस बाबत सदर एसडीओ अभिषेक रंजन ने बताया कि फिलहाल पूछताछ जारी है. 

टैग्स