1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 31, 2019, 11:11:17 AM
- फ़ोटो
BETTIAH: बेतिया में बीजेपी विधायक ने कानून की धज्जियां उड़ाई हैं. लौरिया के बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने एक मेले के दौरान राइफल लहराया है. योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगवा में आयोजित कंस वध मेला में विधायक जी ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम राइफल लहराया. https://www.youtube.com/watch?v=nZ1re-12QuE आपको बता दें कि मच्छरगावां खेल मैदान परिसर में कंस वध मेला का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर कंस की विशालकाय प्रतिमा बनाई गई थी. जिसके वध करने के लिए पूजा कमिटी ने दो हाथी, एक ऊंट और 6 घोड़े मंगवाए थे. इसी दौरान हाथी पर सवार होकर विधायक विनय बिहारी मेला में आए और सत्ता की हनक दिखाते हुए विधायक जी ने सरेआम रायफल लहराया. आपको बता दें कि इससे पहले वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद बैद्यनाथ महतो ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए गैरकानूनी तरीके से रेलवे ट्रैक को पार कर नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी थी. बेतिया से अमित की रिपोर्ट