1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 06, 2019, 12:26:58 PM
- फ़ोटो
SITAMADHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर सीतामढ़ी से है, जहां एक बीजेपी नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी गई है. दिनदहाड़े फायरिंग की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता रामबाबू सिंह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक कर उनकी कनपटी में दो गोली मार दी. गोली लगने से वो बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. बीजेपी नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के खैरा टोला स्कूल कैम्पस की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं दिनदहाड़े हुए क्राइम की इस घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है. सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट