ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

बीजेपी ने तेजस्वी को घेरा, बोले संजय जायसवाल..10 लाख नौकरी देने के सीक्रेट फार्मूले का हो गया खुलासा

PATNA: 10 लाख सरकारी नौकरी का सपना दिखाने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी से हम

बीजेपी ने तेजस्वी को घेरा, बोले संजय जायसवाल..10 लाख नौकरी देने के सीक्रेट फार्मूले का हो गया खुलासा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 10 लाख सरकारी नौकरी का सपना दिखाने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी से हम लगातार नौकरी का वह सीक्रेट फार्मूला पूछते रहे लेकिन उन्होंने हमें नहीं बताया।अब जब राजद को सत्ता मिल गई है तब इस सीक्रेट फार्मूला का खुलासा उन्होंने खुद अपने इंटरव्यू में किया है। 


चुनाव के वक्त बिहार के युवाओं को एक सपना दिखाया गया था कि राजद की सरकार बनेगी तो 10‌ लाख सरकारी नौकरियां पहले ही कैबिनेट में पास करा दी जाएगीं। एक टीवी चैनेल को इंटरव्यू देते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब दस लाख का वादा किये थे तब यह बोले थे कि मुख्यमंत्री बनेंगे तब करेंगे लेकिन अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं। 


संजय जायसवाल ने कहा कि पहली बार नियोजित शिक्षकों ने भी पोस्टल बैलट में राजद को वोट देने का काम किया उनको भी शुभकामनाएं। जितने भी बिहार के संविदा कर्मी हैं जिनकी नौकरियां अब स्थायी और समान वेतनमान होने जा रहा है उनको भी शुभकामनाएं। बिहार की जनता को एक पलटू राम के साथ दूसरा पलटू राम मुफ्त में मिल गया अर्थात एक पर एक फ्री स्कीम।


बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हमने भी अपने घोषणापत्र में 10 लाख नौकरियों का वादा किया था और उसके लिए लगातार बिहार का औद्योगिकरण हम कर रहे थे। कोई ऐसा बिहार का जिला नहीं है जहां पर हमने उद्योग लगाने की दिशा में काम करना शुरू नहीं किया था।  एथनाॅल पॉलिसी, टेक्सटाइल  एंड लेदर पॉलिसी के साथ पश्चिम चंपारण के रतवल में मेगा टैक्सटाइल पार्क जिस्मे एक लाख नौकरियां मिलती के लिए केंद्र सहित सभी उद्योगपतियों से बात कर लिया था। नीतीश जी को कभी औधोगिक योजनाएं पसंद नहीं आती थी और अब जो सरकार बनी है उसमें कोई उद्योगपति नहीं आएगा।




टैग्स