ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

संजय जायसवाल बोले..पहले घर में गाय दुहने वाला व्यक्ति करोड़ों की जमीन दान में दे देता था..लेकिन ऐसा अब नहीं होता

PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। संजय जायसवाल ने कहा कि अब पहले वाला जमाना नहीं है कि घर में गाय दुह

संजय जायसवाल बोले..पहले घर में गाय दुहने वाला व्यक्ति करोड़ों की जमीन दान में दे देता था..लेकिन ऐसा अब नहीं होता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। संजय जायसवाल ने कहा कि अब पहले वाला जमाना नहीं है कि घर में गाय दुहने वाला व्यक्ति करोड़ों की जमीन दान में दे देता था..पहले वाला जमाना लद गया है अब ऐसा नहीं होता है।


संजय जायसवाल ने कहा कि आज के समय में वाकई यह सब नहीं होता है इसलिए बेचारे बहुत परेशान हैं। सबसे ज्यादा यदि किसी को अखड़ रहा है तो वह राजद है जिसे ज्यादा अखड़ रहा है। BJP के मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि अब पहले वाला दौड़ नहीं रहा कि घर में गाय दुहने वाला नौकर भी करोड़ों की जमीन दान में दे देगा। 


मिलन दिवस समारोह पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि कुशल नेतृत्व और पार्टी की विचारधारा की वजह से बीजेपी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित हुई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी सदस्यता ग्रहण की है, उनका बीजेपी परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी समाज के सबसे निचले तबके के लिए भी लगातार काम करती है।  


गौरतलब है कि महागठबंधन की ओर से 7 अगस्त को प्रतिरोध मार्च में आयोजित की गयी है। सिंचाई, कमाई, दवाई, पढ़ाई, लिखाई, रोजगार, नौकरी जैसे मुद्दों के साथ-साथ महंगाई पर हल्ला बोलने की तैयारी आरजेडी ने पूरी कर ली है। पटना में बड़ी संख्या में पोस्टर, बैनर लगाये गये हैं। 10-12 किमी की यात्रा प्रतिरोध मार्च में पूरी की जाएगी। रविवार को आयोजित महागठबंधन की प्रतिरोध मार्च में शामिल होने की अपील तेजस्वी यादव ने आम लोगों से की है।