ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

BJP ने MLC के लिए तय किए नाम, फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर.. आधिकारिक एलान का इंतजार

PATNA : विधान परिषद चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के अंदरखाने से आ रही है। फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीजेपी ने एमएलसी उम्मीदवारों का

BJP ने MLC के लिए तय किए नाम, फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर.. आधिकारिक एलान का इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : विधान परिषद चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के अंदरखाने से आ रही है। फर्स्ट बिहार को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बीजेपी ने एमएलसी उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है। आज किसी भी वक्त उनके नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। फर्स्ट बिहार आपको बताने जा रहा है कि एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने किन दो चेहरों को चुना है।


फर्स्ट बिहार ने आपको पहले ही बताया था कि बीजेपी एक सवर्ण चेहरे को और एक पिछड़े तबके से आने वाले उम्मीदवार को एमएलसी बना सकती है। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अनिल शर्मा बीजेपी से एमएलसी के पहले उम्मीदवार होंगे। उनका नाम दावेदारों में सबसे ऊपर चल रहा था जबकि दूसरा चेहरा फर्स्ट बिहार की खबर के मुताबिक ही निषाद समाज से है। पार्टी के पुराने नेता और दरभंगा से आने वाले हरि सहनी को पार्टी एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार बनाने जा रही है। इन दोनों उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा बाकी है।


फर्स्ट बिहार को बीजेपी सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इन दोनों नामों पर सहमति बन चुकी है और अंतिम मुहर के लिए इसे केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया है। किसी भी वक्त केंद्रीय नेतृत्व इन नामों पर अपनी मुहर लगा सकता है। अगर कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होता है तो इन दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आज आधिकारिक तौर पर कर दी जाएगी। दोनों उम्मीदवार कल जेडीयू के उम्मीदवारों के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अनिल शर्मा लंबे अरसे से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और उन्हें इस बार एमएलसी चुनाव का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, साथ ही साथ मुकेश सहनी के एनडीए से बाहर होने के बाद निषाद वोटरों की नाराजगी दूर करने के लिए बीजेपी किसी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में थी जो इसी तबके से आता हो। हरि सहनी भी पार्टी के पुराने नेता हैं और दरभंगा जिले से आते हैं। वह जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके उम्मीदवार बनने से ना केवल निषाद वोटरों की नाराजगी दूर होगी बल्कि बीजेपी मुकेश सहनी के विकल्प के तौर पर एक चेहरे को खड़ा करने की कोशिश भी करते नजर आएगी। साथ ही साथ हरि सहनी के उम्मीदवारी से मिथिलांचल फैक्टर भी कवर होगा। अब इन उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।