ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

ससुराल गए BJP विधायक पर हमला, बॉडीगार्ड को दबंगों ने बुरी तरह से पीटा

DESK : ससुराल गए बीजेपी विधायक के ऊपर दबंगों ने हमला कर दिया है। विधायक के ऊपर हुए हमले में उनके बॉडीगार्ड की बुरी तरह से पिटाई की गई है। घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है जहां

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : ससुराल गए बीजेपी विधायक के ऊपर दबंगों ने हमला कर दिया है। विधायक के ऊपर हुए हमले में उनके बॉडीगार्ड की बुरी तरह से पिटाई की गई है। घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है जहां तिंदवारी से बीजेपी विधायक बृजेश प्रजापति के ऊपर दबंगों ने हमला किया है। विधायक के घर की जमकर पिटाई हुई है और उसकी वर्दी तक फाड़ डाली गई है। 


दरअसल बीजेपी विधायक बृजेश प्रजापति अपने ससुराल गए थे। विधायक जी का ससुराल पीजीआई थाना इलाके के तेलीबाग कुम्हार मंडी में है। ससुराल में उनके पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई और फिर ससुराल पहुंचे बीजेपी विधायक के ऊपर हमला कर दिया गया। बीजेपी विधायक की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है और उनके गनर की जमकर पिटाई हुई है। विधायक जी के साले को भी इस मारपीट में चोट आई है। 


बीजेपी विधायक पर हमले की खबर मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस की टीम पहुंच गई और फिर सरकारी बॉडीगार्ड की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तंज कसा है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि जब राज्य में विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो आप लोगों का क्या हाल होगा।

टैग्स