ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

BJP विधायक को पाकिस्तान से आई कॉल, जान मारने की मिली धमकी

DESK : भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. मामला गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से बीजेपी विधाय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है. जिसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. मामला  गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस थाने में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. 

जिस नंबर से विधायक को कॉल आई है उसके साथ कंट्री कोड भी लगा हुआ है. कोड को देखकर माना जा रहा है कि यह कॉल पाकिस्तान से आई है. विधायक ने इसकी शिकायत गाज़ियाबाद के लोनी थाने में की है. विधायक के तरफ से मामला दर्ज कराने के बाद साइबर सेल इस मामले की जांच में जुट गई है.  

विधायक ने पुलिस को बताया कि फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. साइबर सेल इस मामले को इंटरनेट कॉलिंग से भी जोड़कर देख रही है. हो सकता है किसी ने विधायक को परेशान करने या रंगदारी मांगने के मकसद से इस तरह की कॉल की हो. पुलिस नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की तलाश कर ली जाएगी.