Hindi News / news / सुशील मोदी के समर्थन में आए बीजेपी मंत्री सुरेश शर्मा, कहा- नीतीश ही...

सुशील मोदी के समर्थन में आए बीजेपी मंत्री सुरेश शर्मा, कहा- नीतीश ही हैं एनडीए के सीएम उम्मीदवार

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 14, 2019, 10:34:18 AM

सुशील मोदी के समर्थन में आए बीजेपी मंत्री सुरेश शर्मा, कहा- नीतीश ही हैं एनडीए के सीएम उम्मीदवार

- फ़ोटो

DARBHANGA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी के ट्वीट पर मचे बवाल के बाद अब बीजेपी कोटे के ही मंत्री सुरेश शर्मा ने सुशील मोदी की बातों काखुलकर समर्थन किया है. नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार ही सीएम के तौर पर एनडीए का चेहरा होंगे. https://youtu.be/U3tigtUrlzA दरभंगा दौरे पर पहुंचे सुरेश शर्मा ने कहा कि इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर का बयान उनका निजी बयान है. बता दें कि पिछले दिनों ही सुशील मोदी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार को एनडीए का कैप्टन बताया था. सुशील मोदी इस ट्वीट का बीजेपी के ही कुछ नेताओं ने विरोध किया था. इससे पहले भी बीजेपी नेता संजय पासवान ने एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमार को अब बिहार की राजनीति छोड़ देनी चाहिए और उन्हें केंद्र की राजनीति करनी चाहिए. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट