Hindi News / news / अपराधियों ने बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग कर BJP नेता को उतारा मौत के...

अपराधियों ने बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग कर BJP नेता को उतारा मौत के घाट

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 09, 2019, 10:25:36 AM

अपराधियों ने बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग कर BJP नेता को उतारा मौत के घाट

- फ़ोटो

DESK: यूपी का हापुड़ शहर सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. अपराधियों ने बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया. बाइक से स्कूल जा रहे बीजेपी नेता राकेश शर्मा पर कार सवार अपराधियों ताबड़तोड़ फायरिंग करके उनकी हत्या कर दी. तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये. घटना धौलाना थाना क्षेत्र के सपनावत नहर के पास की है. धौलाना थाना क्षेत्र के करनपुर जट्ट गांव के रहने वाले राकेश शर्मा बीजेपी में मंडल महामंत्री थे. आज सुबह करीब 7:30 बजे वो जनता इंटर कॉलेज के लिए जा रहे थे. जैसे ही राकेश शर्मा सपनावत गांव के पास पहुंचे, तभी कार सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में हापुड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां राकेश शर्मा ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिया. पूरे मामले की तफ्तीश जारी है.