Bihar Election 2025 : सवालों के घेरे में RJD कैंडिडेट लल्लू मुखिया ! ललन सिंह के रोड शो में जाना और JDU प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर युवक को दी गई तालिबानी सजा ...बेरहमी से की गई पिटाई Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Election 2025: बिहार में पोलिंग स्टाफ को मात्र इतने रुपए में मिलेगा मस्त भोजन; पूरी-सब्जी से लेकर सत्तू तक की व्यवस्था; देखिए.. रेट लिस्ट Bihar Assembly Elections 2025 : पहली बार वोट डालने जा रहे तो इन बातों का रखें ध्यान, पोलिंग स्टेशन पर भूल कर न करें ये गलती Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Election 2025: ‘यूपी में सरकार बदली तो योगी का बुलडोजर छीन लेंगे’, बिहार की चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव Bihar Political History: जानिए पहली बार कब हुए थे विधानसभा के चुनाव, कौन बनें थे बिहार के पहले प्रधानमंत्री? Bihar Election : बिहार चुनाव 2025 में वोटिंग बढ़ाने के लिए रैपिडो दे रहा मुफ्त बाइक टैक्सी राइड्स, आपको भी उठाना है सुविधा का लाभ तो याद करना होगा यह कूपन कोड 8th Pay Commission : 8वां वेतन आयोग गठित: 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों की वेतन संरचना में बदलाव की तैयारी, सरकार ने जारी की नई सरकार की नई अधिसूचना Bihar Election 2025: चुनाव में मतदाताओं को धमकाने पर हो सकती है कौन सी कार्रवाई? जान लीजिए नियम
1st Bihar Published by: Updated Thu, 25 Nov 2021 08:08:28 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
PATNA : बिहार बीजेपी के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है साथ ही साथ प्रदेश चुनाव समिति की भी घोषणा कर दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज कोर कमेटी का ऐलान कर दिया साथी साथ चुनाव समिति का भी गठन कर दिया गया है नई कोर कमेटी में कुल 18 सदस्य हैं जबकि प्रदेश चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य शामिल हैं दोनों कमेटियों में दो-दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं जबकि प्रदेश चुनाव समिति में पदेन सदस्य के तौर पर लाजवंती झा को शामिल किया गया है।
नई कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ-साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणू देवी शामिल हैं इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नित्यानंद राय अश्विनी चौबे भी इस समिति में शामिल है सांसद राधामोहन सिंह रविशंकर प्रसाद को भी कोर कमेटी में जगह मिली है जबकि राज्य सरकार के मंत्री मंगल पांडेय. शाहनवाज हुसैन सम्राट चौधरी जनक राम भी कोर कमेटी में शामिल है इसके अलावा भिखूभाई दलसानिया विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता पूर्व मंत्री प्रेम कुमार नंदकिशोर यादव नवल किशोर यादव को भी कमेटी में जगह मिली है।
बिहार में BJP ने नई प्रदेश कोर कमिटी और चुनाव समिति का गठन किया है। जिसमें कोर कमिटी में कुल 18 सदस्य और चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त कोर कमिटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्य, जबकि प्रदेश चुनाव समिति में दो आमंत्रित व एक पदेन सदस्य हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को संबोधित करते हुए कोर कमिटी व चुनाव समिति के गठन की सूचना दी गई है। इसमें यह जानकारी दी गई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से चर्चा के बाद यह सूची जारी की गई है। प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक महीने में एक बार अवश्य हो इस पर भी चर्चा की गयी है।
बीजेपी की जारी सूची में कोर कमिटी में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, सैयद शाहनवाज हुसैन, भिखूभाई दलसानिया, नवल किशोर यादव, जनक राम, सम्राट चौधरी और राजेंद्र प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।
इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र जी और हरीश द्विवेदी होंगे।इसी तरह प्रदेश चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह,नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, भीखू भाई दलसानिया, प्रेम रंजन पटेल, जनक राम के अलावा पदेन सदस्य लाजवंती झा व विशेष आमंत्रित सदस्य नागेंद्र जी और हरीश द्विवेदी हैं। कुल 18 सदस्य और चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त कोर कमिटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्य, जबकि प्रदेश चुनाव समिति में दो आमंत्रित व एक पदेन सदस्य भी हैं।