ब्रेकिंग
बिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपबिहार में करंट से 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जामबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

BJP का बड़ा खुलासा, साइकिल चोर को नीतीश ने मंत्री बनाया

PATNA: एनडीए में टूट के बाद और बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद BJP लगातार जेडीयू और राजद पर हमलावर है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी लगातार मुख्यमंत्री

BJP का बड़ा खुलासा, साइकिल चोर को नीतीश ने मंत्री बनाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनडीए में टूट के बाद और बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद BJP लगातार जेडीयू और राजद पर हमलावर है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। कभी समस्तीपुर तो कभी पटना में संजय जायसवाल लगातार हमलावर बने हुए हैं। इस बार नीतीश कुमार पर पटना में हमला बोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि जब साइकिल चोर और वारंटी को मंत्री बनाया जा सकता है तो बिहार में कुछ भी संभव है। 


संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जो आदेश देते हुए उसे वो पूरा करते हैं। इस बार तो वारंटी को मंत्री बनाकर नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक काम किया।


पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार की महागठबंधन की नई सरकार में 75 प्रतिशत मंत्री दागी हैं एक मंत्री के हटने से 72 प्रतिशत मंत्री दागी हो गये हैं। यह सरकार का दुर्भाग्य है कि आज से 32 वर्ष पहले जो लोग साइकिल चोरी करते थे जो लोग सड़कों पर राहजनी करने थे उस तरह के लोग कैबिनेट मंत्री बन गये।


संजय जायसवाल आगे कहते हैं कि 1990 से 2005 के दशक में साइकिल चोरी बंदकर शराबमाफिया बन गये शराब के चक्कर में कितने लोगों की हत्या करवाई उसकी गिनती नहीं है। आज के रबड़ स्टाम्प मुख्यमंत्री का एक ही सपना है कि वे लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराये। उसके लिए दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी बुलाते हैं। साइकिल चोर मंत्री का नामों का खुलासा उन्होंने नहीं किया लेकिन इतना कहा कि पटना से गया तक इतिहास रहा है इसकी जांच करा लीजिए राज्य के कबिना मंत्री बने। इससे शर्म की बात कुछ भी नहीं हो सकती।