ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

BJP विधायक का आपत्तिजनक बयान, अंग्रेजों के औलाद की तरह काम कर रहे हैं कांग्रेसी

SAHARSA: श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराए जाने पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

BJP विधायक का आपत्तिजनक बयान, अंग्रेजों के औलाद की तरह काम कर रहे हैं कांग्रेसी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराए जाने पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। कहा कि बिना टोपी पहने लाल चौक पर झंडा फहराया गया जो नियम कानून के विपरित है। इससे दुखद और क्या हो सकता है। भारत यात्रा निकालने वाले कांग्रेसियों और राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए।


सहरसा में मीडिया से बातचीत करते हुए नीरज कुमार बबलू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेसियों का यही कल्चर चलते रहता है इनका अपना नियम कानून चलता है इनकों देश के नियम कानून और संविधान से कोई मतलब नहीं है।


नीरज बबलू ने कहा कि ये लोग जिस तरह का काम करते हैं ऐसा प्रतीत होता है कि ये अंग्रेज के औलाद है। कभी राहुल गांधी आलू से सोना निकालते हैं कभी पार्लियामेंट में आंख मारते हैं तो कभी लाल चौक पर बिना टोपी का झंडा फहराते हैं जो नियम कानून में नहीं है इससे दुखद और क्या हो सकता है। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए"


दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर रविवार को तिरंगा फहराया था। तिरंगा फहराने के दौरान सिर पर टोपी होनी चाहिए लेकिन राहुल गांधी ने बिना टोपी पहने ही लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इसी बात को लेकर नीरज कुमार बबलू ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर हमला बोला।