ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

भागलपुर : नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, 7 महीने पहले हुई थी शादी, वार्ड सचिव चुनाव में हुआ था विवाद

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर की है। यहां गुरुवार की रात घात लगाए बदमाशों ने

भागलपुर : नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, 7 महीने पहले हुई थी शादी, वार्ड सचिव चुनाव में हुआ था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर की है। यहां गुरुवार की रात घात लगाए बदमाशों ने चापानल से पानी भरने गई नवविवाहिता को गोली मार दी। आनन-फानन में खून से लथपथ नवविवाहिता को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि सात महीने पहले ही कोमल ने नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र स्थित दाधपुर गांव निवासी दीपक कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद भी कोमल अपने मायके में ही रह रही थी। कोमल का पति दीपक बीते बुधवार को अपने ससुराल पहुंचा था। गुरुवार को जगदीशपुर में वार्ड सचिव चुनाव के दौरान उसके ससुराल वालों का कोमल के चाचा सोनू यादव से विवाद हुआ था।


ग्रामीणों की मानें तो गांव में वार्ड सचिव का चुनाव हो रहा था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच चुनाव कराने और नहीं कराने को लेकर विवाद बढ़ गया था। चुनाव को लेकर दिनभर हंगामा होता रहा। हंगामें दो देखते हुए चुनाव कराने पहुंचे अधिकारियों ने चुनाव को रद्द कर दिया। जिससे गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने दो दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी।


पूरे मामले पर डीएसपी ने बताया कि वारदात में शामिल दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जगदीशपुर, कजरैली और सजौर पुलिस संयुक्त रूप से बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।