ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

बीमार लालू को छोड़ पटना लौते तेजस्वी, बोले- पापा की तबीयत में नहीं है सुधार

PATNA : तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट किए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार नहीं है. पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि पापा की तबीय

बीमार लालू को छोड़ पटना लौते तेजस्वी, बोले- पापा की तबीयत में नहीं है सुधार
Anamika
3 मिनट

PATNA : तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट किए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार नहीं है. पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि पापा की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी हैं. 

 पटना पहुंच तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की तबीयत अभी भी पहले की है जैसी है. लालू यादव के लंग्स में पानी भरने की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनके लंग्स से पानी निकाला गया था लेकिन एक बार फिर से लालू यादव के लंग्स में पानी भरने लगा है.  अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं है, अभी भी वह डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह विधानमंडल के बजट सत्र में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं. वहीं लालू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को लेकर  तेजस्वी यादव ने कहा कि 19 फरवरी को लालू यादव की जमानत पर जो सुनवाई होनी है उसे लेकर हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार कोर्ट से उन्हें राहत मिलेगी. वहीं सीबीआई के द्वारा बार-बार सवाल खड़े करने पर तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई तो सवाल खड़ा करेगी लेकिन हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है.

बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि एक वक्त था कि लोग मोदी सरकार को लाने के लिए तरह-तरह के नारा दिया करते थे. आखिर अब उस नारे को क्या हो गया. पेट्रोल डीजल के दामों में रोज बढ़ोतरी हो रही है. यह बड़ी चिंता की बात है. हम लोगों ने पहले ही सरकार से अपील की है कि पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती की जाए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही चिंता जाहिर कर रहे हो लेकिन राज्य सरकार की टैक्स ज्यादा होने के कारण पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होती है.

 तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बीच विवाद मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कन्नी काटते हुए कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है. सब ठीक है पार्टी और परिवार में ऐसी कोई बात नहीं है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता