ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बाइक पर बैठकर मछुआरों से मिलने पहुंच गये राहुल, पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार पर बोला हमला

DESK: गोवा में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं। चुनाव से पहले गोवा में राजनीति तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा में बाइक राइडिंग करते नजर आएं। गोवा की मोटरसाई

बाइक पर बैठकर मछुआरों से मिलने पहुंच गये राहुल, पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार पर बोला हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गोवा में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं। चुनाव से पहले गोवा में राजनीति तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा में बाइक राइडिंग करते नजर आएं। गोवा की मोटरसाईकिल टैक्सी पायलट की बाइक पर बंबोलिम से आजाद मैदान तक सवारी की। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी का एक वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 


बाइक राइडिंग के दौरान राहुल गांधी वहां के मछुआरों से भी मिले। मछुआरों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने गोवा के लिए अपनी आगे की रणनीति की भी चर्चा की। गोवा में मछुआरे दक्षिण पश्चिम रेलवे की दोहरी पटरी वाली परियोजना का विरोध कर रहे हैं। 


उनका आरोप है कि यह राज्य को कोयला हब में बदलने की कोशिश है। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि गोवा के लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। गोवा को कोयला हब नहीं बनने देंगे। यहां के पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है।  राहुल गांधी ने मछुआरों को समर्थन देकर एक प्रकार से इन्हें अपने पक्ष में लेने की कोशिश की है।


 देश में आए दिन पेट्रोल के बढ़ते दाम पर राहुल गांधी ने कहा कि जब यूपी की सरकार सत्ता में थी तब पेट्रोल का अंतरराष्ट्रीय मूल्य 140 डॉलर प्रति बैरल थी। आज दाम काफी कम है इसके बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये से पार हो गया है।






टैग्स