ब्रेकिंग
भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तारभाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे रौशन आनंद, बोले- खान सर ने मेरा परिवार बर्बाद कर दियाप्रिंस यादव मौत मामले में तेजस्वी यादव की एंट्री, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिख CBI जांच की मांगमुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हुए बदमाशमिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द लेंगी सात फेरेआम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: 33 लाख के आभूषण बरामद, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

बिजली विभाग की लापरवाही, नंगे तार की चपेट में आने से युवक की मौत

BEGUSRAI: बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा बेगूसराय में एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरिका

बिजली विभाग की लापरवाही, नंगे तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSRAI: बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा बेगूसराय में एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरिकांत के रूप में की गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 22 वर्षीय हरिकांत दुलारपुर गांव निवासी रामविलास चौधरी के पुत्र था। जो सुबह फूल तोड़ने के लिए घर से निकला था। फूल तोड़ने के लिए जैसे ही वह पेड़ के पास पहुंचा तभी बिजली के पोल से टूटकर नंगा तार गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची तेघड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता