ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

बिहार: हड़ताली ANM ने सदर अस्पताल में किया हंगामा, RCS कार्यालय में कर दी तालाबंदी; बायोमेट्रिक अटेंडेंस का विरोध

MUNGER: मुंगेर में बायोमैट्रिक अटेंडेस का विरोध और सामान्य कार्य के बदले समान वेतन की मांग को लेकर संविदा पर बहाल एएनएम कर्मियों ने सदर अस्पताल के आरसीएस कार्यालय में तालाबंदी कर द

बिहार: हड़ताली ANM ने सदर अस्पताल में किया हंगामा, RCS कार्यालय में कर दी तालाबंदी; बायोमेट्रिक अटेंडेंस का विरोध
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में बायोमैट्रिक अटेंडेस का विरोध और सामान्य कार्य के बदले समान वेतन की मांग को लेकर संविदा पर बहाल एएनएम कर्मियों ने सदर अस्पताल के आरसीएस कार्यालय में तालाबंदी कर दी। संविदा एएनएम कर्मी विगत 8 जुलाई से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।                          


जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल में संविदा एएनएम कर्मियों ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को आरसीएस कार्यालय में ताला जड़ दिया। हड़ताली एएनएम ने बताया कि पिछले 8 जुलाई से वे अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं लेकिन आजतक किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। उनकी ड्यूटी जिला मुख्यालय से काफी दूर सुदूर इलाकों में लगाई गई, जिससे उन्हें बायोमैट्रिक अटेंडेस बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


उन्होंने बताया कि नेटवर्क कि खराबी के कारण बायोमेट्रिक अटेंडेस नहीं बन पाता है तो उनकी सैलेरी काट दी काट दी जाती है। ऐसी परिस्थिति में इस मंगाई के दौर में मात्र 15 हजार वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो जाता है। इस लिए संविदा एएनएम कर्मियों ने सामान कार्य के लिए समान वेतन और बायोमैट्रिक अटेंडेस को हटाए जाने कि मांग को लेकर 8 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं लेंकि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है।