1st Bihar Published by: Updated Nov 30, 2021, 4:02:10 PM
- फ़ोटो
WEST CHAMPARAN : बिहार के पश्चिम चंपारण से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल यहाँ एक युवक ने शादी नहीं होने के वजह से ऐसा अजीबोगरीब काम कर डाला है, जो चर्चा का विषय बन गया है. बताया जा रहा है कि युवक शादी नहीं होने के कारण निराश था. जिसके वजह से नेपाल में राज मिस्त्री का काम कर वापस घर लौट रहे साठी के काला बरवा निवासी इरफान शेख ने अपना नाजुक अंग काट लिया है. उसे गंभीर स्थिति में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि इरफान शेख की चिकित्सा की जा रही है. उसकी स्थिति में पहले से सुधार हो रहा है. इरफान के पिता इंतजाब शेख ने बताया कि उनका बेटा नेपाल के खैरहवी में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था. चार दिन पहले उसने फोन कर बताया कि वह वापस घर लौट रहा है. दूसरे दिन नेपाल पुलिस ने फोन कर सूचना दिया कि इरफान को नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसका प्राइवेट अंग कट कर अलग हो गया है.