ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया

बिहार: युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसके शव को झाड़ी में फेंक दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग की है।


बताया जा रहा है कि मृतका पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। घरवालों ने उससे दूरी बना ली थी और वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। दोनों नशे का सेवन भी करते थे। प्रेमी मृतका से कुछ गलत काम भी कराता था।


इसी बीच गुलाबबाग जीरोमाइल के पास सड़क किनारे युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात के बाद मृतका का प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया है।