ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: युवक की हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर मचाया भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान लोगों ने र

बिहार: युवक की हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर मचाया भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद में युवक की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान लोगों ने राहगीरों के साथ मारपीट की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में रविवार की देर रात आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक का शव घर पहुंचने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर यातायात को बाधित कर दिया।


उग्र लोगों ने अखाड़ाघाट-जीरोमाइल रोड को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने राहगीरों के साथ गाली गलौज और मारपीट करने के साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर काफी समझाया बुझाया गया लेकिन उग्र लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता