ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Elections: पटना साहिब में 107 साल की तारा देवी ने किया मतदान, पेश की मिसाल पहले चरण में बंपर वोटिंग से तेजस्वी यादव गदगद: कहा..बिहार की जनता ने बदलाव का बिगुल बजा दिया, 11 नवंबर को भी इसी तरह करें मतदान Bihar Elections First Phase: बछवारा में सबसे ज्यादा 71.22% मतदान, बेगूसराय में सबसे कम वोटिंग BIHAR ELECTION 2025: कल बिहार दौरे पर PM मोदी, औरंगाबाद और भभुआ में करेंगे जनसभा को संबोधित कटिहार में कांग्रेस की सभा में बवाल: इमरान प्रतापगढ़ी के नहीं पहुंचने पर बेकाबू हुई भीड़, कुर्सियां तोड़ीं और पोस्टर फाड़े Bihar Election 2025: दरभंगा में हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त हैलीपैड पर गिरे इमरान प्रतापगढ़ी, कटिहार की रैली में मचा हंगामा Bihar Election 2025: दरभंगा में हेलिकॉप्टर से उतरते वक्त हैलीपैड पर गिरे इमरान प्रतापगढ़ी, कटिहार की रैली में मचा हंगामा Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद नेताओं के दावे तेज; प्रशांत किशोर बोले- नई व्यवस्था आने जा रही है Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद नेताओं के दावे तेज; प्रशांत किशोर बोले- नई व्यवस्था आने जा रही है BIHAR ELECTION: वाल्मीकि नगर में मनोज तिवारी ने किया रोड शो, NDA प्रत्याशी रिंकू सिंह के लिए मांगे वोट

Bihar Weather: बिहार की तरफ तेजी से बढ़ रहा मानसून, 24 घंटों के दौरान इन 15 जिलों में होगी बारिश

1st Bihar Published by: Updated Fri, 03 Jun 2022 07:38:49 AM IST

Bihar Weather: बिहार की तरफ तेजी से बढ़ रहा मानसून, 24 घंटों के दौरान इन 15 जिलों में होगी बारिश

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में इस वक़्त पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव लगातार बने होने की वजह से राज्‍य के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हो रही है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम मानसून भी बिहार की तरफ तेजी से बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो, दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल के उत्तर पश्चिम की खाड़ी, उत्तर पूर्व के कई हिस्सों से होते हुए मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के जयदरतर हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्णिया जिले में मानसून का 13 से 15 जून के बीच पहुंच जाएगा। इसके बाद पूरे राज्य में मानसून की मजबूत स्थिति बने होने के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं।

24 घंटों के बीच 15 जिलों में बारिश

बिहार में अभी पश्चिम बंगाल, असम होते हुए एक ट्रफ रेखा और चक्रवाती परिसंचरण का केंद्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटों के बीच 15 जिलों में बारिश के आसार हैं। इनमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार जिले के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली और हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। मौसम के प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के असार है।  शेष भागों का मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 


इन सभी जगहों पर होगी बारिश

प्रदेश के रोहतास जिले के चेनारी में 42.4 मिमी, पश्चिमी चंपारण के रामनगर में 42 मिमी, पटना के विक्रम में 14.2 मिमी, गया के टिकारी में 26.8 मिमी, सारण के मसरख में 10.4 मिमी, पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 26.2, पटना के बिहटा में 24 मिमी, जहानाबाद में 19.2 मिमी, भभुआ के अधवारा में 15.4 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 12 मिमी, शेखपुरा के अरियारी में 11.2 मिमी, बक्सर के सिमरी में 9.8 मिमी, बक्सर के इटराही में 9.8 मिमी बारिश के असार है। जबकि गुरुवार को 42.8 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास के डेहरी प्रदेश का गर्म शहर रहा। वहीं, राजधानी के ज्यादातर  तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। 


शहरों का अधिकतम तापमान 

  • पटना              39.4
  • औरंगाबाद      42.2
  • रोहतास         42.8
  • बांका            36.7
  • बक्सर           42.1
  • सिवान           38.0
  • सारण             37.5
  • वाल्मीकि नगर      36.0
  • पूर्वी चंपारण         35.5
  • पश्चिमी चंपारण      37.6