Bihar election 2025 : पहले चरण में जबरदस्त वोटिंग, मोकामा बनी सियासत का अखाड़ा; किसके सिर पर सजेगा ताज Bihar Election 2025: पटना में क्यों रहा मतदान प्रतिशत सबसे कम, जानें क्या है कारण? Bihar politics : विजय सिन्हा पर लखीसराय में क्यों हुआ हमला? पिछले साल भी यहीं हुआ था विरोध;जानिए आखिर क्या है वजह Bihar Election 2025: पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान, जानें कौन सा जिला रहा सबसे आगे और कहां हुआ सबसे कम मतदान? Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में गिरा तापमान, अगले 3 दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल Bihar Chunav : सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: अब उम्मीदवारों को नामांकन पत्र में बताना होगा हर आपराधिक मामला — बिहार चुनाव के बीच अहम फैसला Bihar News: बिहार के कटिहार से अपहृत 'कृष्णा' भागलपुर से बरामद, 72 घंटे बाद पुलिस को मिली सफलता Bihar News: सांसद रवि किशन को फिर मिली जान से मारने की धमकी, बिहार के शख्स की तलाश में जुटी पुलिस Bihar Election 2025: RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र को पुलिस को धमकी देना पड़ा महंगा, FIR दर्ज Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान के बाद शिवहर में NDA के नेताओं का महाजुटान, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार तेज
1st Bihar Published by: Updated Wed, 11 May 2022 11:32:22 AM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में मौसम हर दिन बदल रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना भीषण चक्रवाती तूफान आसानी ओडिशा और आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसकी रफ्तार में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबित बिहार में इसका प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
हालांकि, उत्तर पूर्व जिलों में बादलों का बनना और बारिश की गतिविधियां बनी हुई है। पटना और प्रदेश के कई शहरों का मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी में हवा की स्थिति बनी रहेगी। जबकि उत्तर पश्चिम-मध्य और उत्तर पूर्व जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी अनुमान लगाए जा रहे है। मौसमी प्रभाव के कारण शुक्रवार तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दी जाएगी।
इन जिलों में शुक्रवार तक बारिश के आसार
माना जा रहा है कि शुक्रवार तक प्रदेश के 18 जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कटिहार, शिवहर में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताकि, मंगलवार को सामान्य से दो डिग्री से बढ़कर पटना का तापमान 37.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डिहरी में तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीतामढ़ी, बेगूसराय, गया, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, अररिया, भागलपुर, सबौर, पूर्णिया के अलावा प्रदेश के बांकी भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि हुई है।
प्रदेश के इन जिलों में हुई तापमान की बढ़ोतरी
स्थान वृद्धि अधिकतम तापमान
पटना - 0.2- 37.3
जमुई - 0.6- 37.4
बांका - 0.7- 37.1
सुपौल - 0.9- 35.1
फारबिसगंज - 0.1- 38.2
कटिहार - 1.6- 37.1
वाल्मीकि नगर - 0.2- 36.8
पश्चिमी चंपारण - 1.4- 37.9
पूर्वी चंपारण - 1.4- 36.0
मुजफ्फरपुर- 0.6- 33.0
वैशाली - 3.2- 37.2
समस्तीपुर - 0.3- 33.5
बक्सर - 1.2- 39.0
रोहतास - 0.6- 39.2
औरंगाबाद - 2.2- 38.8