Hindi News / news / विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा ने फहराया तिरंगा, परिषद में सभापति अवधेश नारायण...

विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा ने फहराया तिरंगा, परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया झंडोत्तोलन

1st Bihar Published by: Updated Aug 15, 2021, 8:11:38 AM

विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा ने फहराया तिरंगा, परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया झंडोत्तोलन

- फ़ोटो

PATNA : 75 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार विधानमंडल में भी तिरंगा फहराया गया है। बिहार विधानसभा में अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराया है और झंडे की सलामी ली है जबकि बिहार विधान परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया है।


विधानसभा में तिरंगा फहराने के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आजादी हासिल करने के लिए हमारे वीर सपूतों ने लंबा संघर्ष किया था ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम इसके महत्व को समझें और देश को दुनिया में सबसे आगे खड़ा करें। उधर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी झंडोत्तोलन करने के बाद देशवासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। अवधेश नारायण सिंह ने कहा है कि आजादी का जश्न हमें यह संदेश देता है कि भारत को कैसे विश्व गुरु बनाया जाए और लोकतंत्र को देश में कैसे जीवंत रखा जाए।