1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated May 15, 2022, 11:04:59 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विजय सिन्हा ने अपनी टीम के साथ जंगल सफारी किया। जंगल सफारी के बाद वाल्मीकिनगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भी दर्शन किया।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में हाथी सेठ पहुंचकर विजय सिन्हा ने पौधरोपण किया। उन्होंने वाल्मीकिनगर को बिहार का अद्भुत धरोहर बताया और कहा कि बिहार के लिए वाल्मीकिनगर कश्मीर से कम नहीं है।
पर्यटन की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए विजय सिन्हा ने सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष के दौरे के दौरान वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।