ब्रेकिंग
21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के संबोधन से शुरुआत

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का प्रारंभिक के संबोधन हुआ इसके

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के संबोधन से शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का प्रारंभिक के संबोधन हुआ इसके बाद उन्होंने शीतकालीन सत्र के लिए अध्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा की. सदन की कार्य मंत्रणा समिति का ऐलान भी स्पीकर की तरफ से किया गया.



विधानसभा के शताब्दी वर्ष के मौके पर राष्ट्रपति के आगमन और आयोजन को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सभी सदस्यों को बधाई दी. स्पीकर ने कहा कि सदन के सदस्यों को लोकतंत्र की गरिमा का ख्याल रखते हुए आचरण करने की आवश्यकता है और हम सदन में इस परंपरा को पहले से और ज्यादा मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे. 


अध्यक्ष के संबोधन के बाद मंत्री विजेंद्र यादव ने सरकार की तरफ से विश्वविद्यालय तकनीकी सेवा संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा. इसके बाद मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने रखा 1000 करोड़ रुपए के द्वितीय अनुपूरक मांग प्रस्ताव को सदन में पेश किया गया है.

टैग्स