ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

बिहार : ट्रक रोक लूटेरों ने ड्राइवर से की मार-पीट, पैसे-मोबाइल लूटकर गोलियां भी बरसाई

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं लेना राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब

बिहार : ट्रक रोक लूटेरों ने  ड्राइवर से की मार-पीट, पैसे-मोबाइल लूटकर गोलियां भी बरसाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं लेना राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकलकर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ट्रक  रोककर ड्राइवर के साथ मारपीट की गई और उसके बाद पैसे और मोबाइल लूटकर गोली मारकर फरार हो गए। जिसके बाद घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई-हवेली खड़गपुर एनएच-333 स्थित गंगटा जंगल के दूधपनिया मोड समीप सड़क लुटेरों ने ट्रक चालक से छिनतई करने के बाद गोली मार दी। घायल ट्रक चालक तारापुर प्रखंड के अफजलनगर खुदिया गांव का मुकेश कुमार है। ड्राइवर को कमर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ड्राइवर को इलाज के लिए खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि, ट्रक चालक मुकेश कुमार खाली ट्रक लेकर जमुई जा रहा था। जख्मी चालक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक लेकर जैसे ही दूधपनिया मोड़ के समय पहुंचा तो छह की संख्या में हथियार बंद बदमाशों ने जबरन ट्रक को रुकवाया और सभी सवार हो गए। ट्रक पर सवार होने के बाद सभी मारपीट करने लगे और मोबाइल और 2200 नकद छीन लिया। ट्रक चालक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने कमर में गोली मार दी। चिकित्सक ने बताया कि जख्मी चालक की हालत खतरे से बाहर है।


इधर, घटना के बाद सभी बाइक बदमाश बाइक से फरार हो गए। गंगटा थानाध्यक्ष सुनील साहनी ने बताया कि सड़क लुटेरों ने ट्रक चालक को गोली मारी है। सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ट्रक पर सवार होने के बाद सभी मारपीट करने लगे और मोबाइल और 2200 नकद छीन लिया। ट्रक चालक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने कमर में गोली मार दी।