ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बिहार : ट्रक और ऑटो की टक्कर में गंगा स्नान करने जा रहे दो लोगों की मौत

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा शाम गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में किन्हीं की जान जाने की ख

बिहार : ट्रक और ऑटो की टक्कर में गंगा स्नान करने जा रहे दो लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा शाम गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में किन्हीं की जान जाने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के जमुई से सामने आ रहा है। जहां  ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर अंबा गांव के पास रविवार की सुबह ये हादसा हुआ है। घटना में ऑटो चालक और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आटो पर सवार नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।  एक्सीडेंट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

वहीं, इस घटना में मृत चालक की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी सोखो रजक के पुत्र जद्दु रजक और राजकुमार यादव की दो वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में तिलकपुर गांव निवासी शांति देवी, राजकुमार यादव, पंकज यादव, सुखदेव यादव, भुसिया देवी, बेनी यादव, आठ वर्षीय, सतीश कुमार, नौ वर्षीय सचिन कुमार और एक अन्य चालक किशन पंडित घायल हुए हैं। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


इधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आटो पर सवार होकर एक ही परिवार के 12 लोग गंगा स्नान के लिए हाथीदह जा रहे थे। इस दौरान जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर अंबा गांव के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो सवार और एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।