Hindi News / news / बिहार : तीन बच्चे का पिता प्रेमिका के साथ हुआ फरार, दूसरी शादी...

बिहार : तीन बच्चे का पिता प्रेमिका के साथ हुआ फरार, दूसरी शादी की तो पहली पत्नी के इस एक्शन से उड़े होश

1st Bihar Published by: Updated May 31, 2022, 2:37:01 PM

बिहार : तीन बच्चे का पिता प्रेमिका के साथ हुआ फरार, दूसरी शादी की तो पहली पत्नी के इस एक्शन से उड़े होश

- फ़ोटो

BHABUA : बिहार के भभुवा से एक अजीब मामला सामने आ रहा है जहां एज तीन बच्चों के पिता को एक महिला से प्रेम हो गया. इश्क इस कदर बढ़ा कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर लिया और उसके साथ रहने लगा. 


जब इस मामले का पता पहली पत्नी को पता चला तो वह पुलिस की मदद ली. पुलिस ने इसके बाद पति और महिला को गिरफ्तार कर लिया. उस व्यक्ति पर दूसरी शादी और पहली पत्नी से बच्चा होने के बाद उसकी परवरिश की व्यवस्था नहीं करने पर कार्रवाई हुई है. इस बात की पुष्टि महिला थाना की थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने की. 


जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर गांव का रहने वाला शैलेंद्र कुमार अपने तीन बच्चों की मां नन्हकी देवी को छोड़कर उसकी परवरिश की व्यवस्था किए बिना कुछ माह पहले दूसरी महिला के साथ शादी कर ली. परेशान होकर पहली पत्नी नन्हकी देवी ने एक मई 2022 को अपने पति शैलेंद्र और उसकी दूसरी पत्नी गांगो देवी के विरूद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर उपरोक्त पति और पत्नी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.