ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: NH 83 पर तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

GAYA: गया में जहां भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-गया मुख्य मार्ग पर स्थित करमोनी के पास

बिहार: NH 83 पर तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में जहां भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-गया मुख्य मार्ग पर स्थित करमोनी के पास की है। यहां डोभी के पिपरा बजौर से गया जा रहा सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान मगध यूनिवर्सिटी थाना के खरांटी गांव का निवासी 18 वर्षीय सन्नी कुमार,18 वर्षीय अर्जुन कुमार और बेलाही गांव निवासी 50 वर्षीय अर्जुन यादव के रूप में हुई है। जबकि मगध यूनिवर्सिटी थाना के खरांटी गांव का विकास कुमार और सुजीत कुमार इस हादसे में घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात सरिया लदा ट्रैक्टर गया जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर करमोनी के पास पहुंचा दुर्घटना का शिकार हो गया।


हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया था हालांकि बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क जाम को खत्म करा दिया।

टैग्स