ब्रेकिंग
अब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार परBihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीरअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार परBihar News : पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर बना अखाड़ा! दो महिला क्लर्कों में जमकर मारपीट, दांत से काटा-नाखून से किया हमलाBihar News : बिहार में जमीन बेचने वालों के लिए बड़ी खबर! आवेदन के 30 दिन में मिलेगा पैसाBihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीर

बिहार : सुबह-सुबह सेंट्रल जेल में छापेमारी, वार्डों में ली गई गहन तलाशी; जानिए क्या है पूरा मामला

GAYA : बिहार के गया के सेंट्रल जेल में एक बार फिर सघन छापेमारी की गई। जिसके बाद कैदियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री जेल के वार्डों से नही

बिहार : सुबह-सुबह सेंट्रल जेल में छापेमारी, वार्डों में ली गई गहन तलाशी; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया के सेंट्रल जेल में एक बार फिर सघन छापेमारी की गई। जिसके बाद कैदियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री जेल के वार्डों से नहीं मिली है। ये रेड मंगलवार की सुबह-सुबह पड़ी, जब वार्डों में कैदी सुबह की दिनचर्या में लगे थे। इस छापेमारी में सदर एसडीओ, सिटी डीएसपी पारसनाथ साहू समेत कई थानों की पुलिस शामिल थी। 


मिली जानकारी के अनुसार,  मंगलवार की सुबह गया सेंट्रल जेल में छापेमारी की गई। यह छापेमारी करीब डेढ़ घंटे तक चली। सुबह के तकरीबन 6 बजे से शुरू हुई छापेमारी 7. 30 बजे तक चली। इस दौरान जेल के कई वार्डों की सघन तलाशी ली गई। हालांकि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इस छापेमारी में सदर एसडीओ, सिटी डीएसपी पारसनाथ साहू, समेत कई थानों की पुलिस शामिल थी। 


बताया जा रहा है कि, एडीएम शशि शेखर और सिटी एसपी हिमांशु के नेतृत्व में गया सेंट्रल जेल में छापेमारी की गई। गया सेंट्रल जेल में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। पूर्व में भी इस तरह की छापेमारी होती रही है। जहां मोबाइल से संबंधित चार्जर आदि सामान की बारामदगी हुई थी, लेकिन मंगलवार को हुई छापेमारी में ऐसा कुछ नहीं मिला है। 


उधर, इस मामले में  जेल अधीक्षक  विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि गया सेंट्रल जेल में मंगलवार की सुबह को छापेमारी हुई है। एडीएम और सिटी एसपी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी शामिल थे। जेल अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी 6 बजे सुबह से शुरू की गई। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। यह एक रूटीन कार्रवाई थी, जो एक निश्चित समय पर होती रहती है।