ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: शूटिंग के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने गोली मारकर दो युवकों की ले ली जान

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक साथ दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज स्थित हथिया नाला के पास की है।

बिहार: शूटिंग के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने गोली मारकर दो युवकों की ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक साथ दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज स्थित हथिया नाला के पास की है। यहां यूट्यूब वीडियो की शूटिंग के दौरान बदमाशों ने दो युवकों को सरेआम गोली दाग दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक युवकों की पहचान पहचान बरारी थाना क्षेत्र स्थित पासवान टोला निवासी सन्नी पासवान और मायागंज के रहने वाले रोहित रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को मायागंज स्थित हथिया नाला में किसी यूट्यूब वीडियो की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। जिसके बाद एक युवक ने अपने कमर से पिस्टल निकालकर दूसरे युवक के सीने में गोली दाग दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद एक दूसरे युवक ने गोली चलाने वाले को मौके पर ही मार गिराया।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल डबल मर्डर के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता