ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

बिहार : शिक्षक दिवस पर 2 छात्रों की दर्दनाक मौत, बाइक से केक लेकर लौट रहे थे दोनों; तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसा के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शादी को ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती। इसी कड़

बिहार : शिक्षक दिवस पर 2 छात्रों की दर्दनाक मौत, बाइक से केक लेकर लौट रहे थे दोनों; तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसा के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शादी को ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने नहीं आती है। यहां टीचर डे के मौके पर दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी। 


दरअसल, भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुस्लिम टोला के दो छात्र मो. अरमान अली (19) पिता मो. तबारक अली, मो. साकिब अली (20) पिता मो. इसराफिल की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। जबकि तीसरे छात्र  मो. हसनैन पिता मो. साबित गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों छात्र मैट्रिक के परीक्षार्थी थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रों के परिजनों ने एंबुलेंस से शव को बाहर निकाल सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जसिके बाद सीओ गोपालपुर राजकिशोर शर्मा व गोपालपुर थाना के एएसआई उपेन्द्र मुखिया दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भिजवाया।


बताया जा रहा है कि, शिक्षक दिवस के मौके पर तीनों छात्र नवगछिया से केक लाने गये थे। केक लेकर वापस आने के दौरान नवगछिया-तीनटंगा करारी मुख्य सड़क पर पोखरिया चौक से आगे तेज गति से आ रहे वाहन के सामने से ठोकर मार देने के कारण मो. अरमान व मो. साकिब की मौत मौके पर हो गयी तथा मो. हसनैन को घायल अवस्था में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया। अस्पताल में चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को सामान्य बताया। 


इधर,सीओ राजकिशोर शर्मा ने कहा कि सरकार के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को मुआवजा मुहैया कराया जायेगा। घटनास्थल पर परिजनों के दहाड़ मार कर रोने से माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वाहन का पता लगा कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। अभी तक परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।