ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?

बिहार : शादी के दिन शराब पीना दूल्हे को पड़ गया भारी, बिना ब्याह के ही लौट गई बारात

बिहार : शादी के दिन शराब पीना दूल्हे को पड़ गया भारी, बिना ब्याह के ही लौट गई बारात

ARWAL : अरवल में एक शादी होते-होते रह गई। निर्धारित समय पर दुल्हन के घर बारात भी आई और जयमाला भी हुआ लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया कि बिना ब्याह किए ही दूल्हे और बारातियों को वापस लौटना पड़ा। दूल्हे की एक गलती से उसके परिजन और अन्य बाराती शर्मसार हो गए। दुल्हन ने शादी के मंडप से ही फोन कर पुलिस को बुला लिया।


दरअसल, बुधवार की शाम अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र से गाजे-बाजे के साथ एक बारात दाउदनगर के लिए निकली थी। बाराती डीजे की धुन पर नाचते- झुमते हुए दाउदनगर स्थित मैरिज हॉल पहुंचे, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था। वधू पक्ष के लोगों ने अपनी सामर्थ्य से मुताबिक बारातियों का स्वागत किया। स्टेज पर बैठा दूल्हा वरमाला का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। 


दुल्हन सज धजकर हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहना दिया। इसी दौरान दूल्हे के लड़खड़ाते कदम को देख दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन ने बिना देर किए शराब पीकर शादी करने पहुंचे दूल्हे के गले से वरमाला निकाल लिया और शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। लाख कोशिशों के बावजूद दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।


दुल्हन इतने गुस्से में थी कि उसने शादी के मंडप से ही फोन कर पुलिस को बुला लिया। परिवार के लोगों और पुलिस ने समझौते की कोशिश करती रही लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। दुल्हन का कहना था कि भले ही वह जीवन भर कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। दूल्हे की इस करतूत से बाराती भी शर्मसार हो गए और बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई।