ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

बिहार से होगी भारत के हिन्दू राष्ट्र बनने की शुरूआत: बाबा बागेश्वर ने कर दिया बड़ा एलान

PATNA: भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मुहिम चला रहे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने आज बड़ा एलान कर दिया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की शुरूआ

बिहार से होगी भारत के हिन्दू राष्ट्र बनने की शुरूआत: बाबा बागेश्वर ने कर दिया बड़ा एलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मुहिम चला रहे बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने आज बड़ा एलान कर दिया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की शुरूआत बिहार से होगी. उन्होंने इसके लिए बिहार के लोगों को एक काम करने का टास्क दिया।


क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

धीरेंद्र शास्त्री ने पटना के तरेत पाली मठ में अपने हनुमंत कथा के दौरान कहा- बिहार के गांव-गांव से, घर-घर से ऐसा कोई नहीं है जिसने इस आस्था के संगम में डुबकी नहीं लगायी हो. धन्य है बिहार. यहां के भाव का क्या कहना. धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा और दिव्य दरबार में उमड़ी अपार भीड़ से गदगद थे. पिछले चार दिनों से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी है. हालात ये है कि खुद धीरेंद्र शास्त्री को ये कहना पड़ रहा है कि लोग उनके कार्यक्रम में नहीं आयें।


यहीं से पूरा होगा हिन्दू राष्ट्र का संकल्प

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा-“बिहार की धरती से ही मेरा संकल्प पूरा होता दिख रहा है. बिहार की आबादी लगभग तेरह करोड़ है. हम कह रहे हैं इस कथा के माध्यम से. आज एक संकल्प लेकर घर जाना. जिस दिन इस बिहार राज्य के 13 करोड़ लोगों में से 5 करोड़ लोग ही अपने घर के बाहर धर्म का ध्वज औऱ मस्तक पर तिलक लगाकर निकलने लगेंगे, उस दिन भारत हिन्दू राष्ट्र की ओर अग्रसर हो जायेगा. मात्र 5 करोड़ लोग.”


हम प्राण दांव पर लगा कर आये हैं

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- आप लोगों को ही संस्कृति बचानी है, उसका संरक्षण करना है. हम तो केवल अपने प्राण दांव पर लगाकर आपको जगाने आये हैं. जब तक तुम जग नहीं जाओगे तब जगाते ही रहेंगे. इसलिए रामचरित मानस, मस्तक पर तिलक और प्रत्येक सनातनी हिन्दू को अपने घर के आगे धर्म का ध्वज लगाना चाहिये. ताकि जब हम अगली बार कथा करने आयें तो हमें बिहार राममय नजर आये. 

टैग्स