1st Bihar Published by: Updated Jun 07, 2022, 10:20:51 AM
- फ़ोटो
PATNA : अगर आप ट्रेन से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इस खबर पर जरुर ध्यान दे. भारतीय रेलवे ने बिहार से चलने वाली एक दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी हैं. वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द किया गया है. मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नहीं हो पाएगा. इस वजह से बिहार के रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
आपको बता दें 9 जून तक इंटरलॉकिंग कार्य के चलतेयह रूट प्रभावित रहेगा. जानकारी के अनुसार मंगलवार को बरौनी-लखनऊ-बरौनी मेल, बरौनी-ग्वालियर मेल, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस और जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा. और साथ ही मंगलवार को नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी रद्द रहेगी.
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द भी किया है. आसनसोल से गोंडा तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन मऊ तक ही जाएगी. वहीं, लालगढ़ से डिब्रुगढ़ तक जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस को भी सीमित किया गया है.