1st Bihar Published by: Updated Sep 15, 2022, 2:16:22 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI : इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां एक साथ चार युवकों की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना हरलाखी के हरने गांव की है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में सेंटरिंग खोलने के चारो युवक उतरे थे। इसी दौरान एक के बाद एक चारों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से चारों युवकों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। चारों शवों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल मौके पर अफता-तफरी का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक हरलाखी प्रखंड के हरिने गांव एक ग्रामीण के मकान में बन रहे शौचालय की टंकी का सेटिंग खोलने के लिए बारी बारी से चारों मजदूर टंकी के भीतर उतरे और बेहोश हो गए। जबतक उन्हें टंकी से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि टंकी में जहरीली गैस बन गई थी जिसके कारण दन घुटने से चारों मजदूरों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूरों की मौत हुई है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं बावजूद इसके सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाता है।