ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार से बड़ी खबर: बंद घर से एकसाथ तीन महिलाओं का शव मिलने से सनसनी, तीनों की हत्या की आशंका

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है, जहां एक बंद घर से एकसाथ तीन महिलाओं का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की

बिहार से बड़ी खबर: बंद घर से एकसाथ तीन महिलाओं का शव मिलने से सनसनी, तीनों की हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से सामने आ रही है, जहां एक बंद घर से एकसाथ तीन महिलाओं का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव की है।


तीनों मृतक महिलाएं एक ही परिवार की हैं और तीनों के शव अलग-अलग कमरों में पाए गए हैं। शवों को देखने से प्रतीत हो रहा है कि कई दिन पहले ही इनकी मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी तब हुई जब आसपास के लोगों ने तेज दुर्गंध महसूस किया। ग्रामीणों ने जब घर का दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो तीनों का शव पड़े हुए थे।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों महिलाएं घर में अकेली रहती थीं। परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही तीनों ने 15 लाख में जमीन बेची थी।


आशंका जताई जा रही है कि जमीन के उन्हीं 15 लाख रुपयों के लिए अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर तीनों की हत्या कर दी है। एक साथ तीन महिलाओं का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। गांव में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने सभी पहलूओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता