ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गया 9वीं का छात्र, क्लास में साथी लड़के की कनपट्टी पर सटाया और..

MOTIHARI: बिहार में पिस्टल से खेलना आम बात हो गई है। कम उम्र के लड़के अक्सर सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ रील बनाते नजर आते हैं। अब तो नाबालिग लड़के भी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच जा रह

बिहार: स्कूल में पिस्टल लेकर पहुंच गया 9वीं का छात्र, क्लास में साथी लड़के की कनपट्टी पर सटाया और..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में पिस्टल से खेलना आम बात हो गई है। कम उम्र के लड़के अक्सर सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ रील बनाते नजर आते हैं। अब तो नाबालिग लड़के भी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच जा रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां एक 9वीं का छात्र स्कूल बैग में पिस्टल लेकर पहुंच गया। क्लास रूम में साथी लड़के की कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर उसे डराने की कोशिश कर रहा था, तभी हड़कंप मच गया।


दरअसल, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सरकारी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 9वीं का एक छात्र पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया। क्लास रूम के साथ पढ़ने वाले एक छात्र की कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर उसे डरा रहा था, तभी क्लास रूम में अफरा-तफरी मच गई। अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी हेडमास्टर को दी। जिसके बाद हेडमास्टर ने छात्र से पिस्टल छीन लिया और उसे फटकार लगाई।


प्रधानाध्यापक अभय कुमार ने बताया कि हथियार एयरगन जैसा दिख रहा है, जिसको हरसिद्धि थाना को सुपुर्द किया जाएगा। हरसिद्धि थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि थाना क्षेत्र के उत्तक्रमित हाई स्कूल बलुआ में एक छात्र हथियार लेकर स्कूल पहुंचा था जिसे प्रधानाध्यापक द्वारा बरामद कर लिया गया। जांच की जा रही है कि पिस्टल असली है या एयरगन है। जांच के बात सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम