ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन: काम पूरा नहीं करने पर 91 ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्टेड, 1490 लोगों को भी किया प्रतिबंधित

DESK: बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं करने पर 91 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है जबकि 1490 लोगों को भी प्रतिबंधित किया गया है।

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन: काम पूरा नहीं करने पर 91 ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्टेड, 1490 लोगों को भी किया प्रतिबंधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण सड़क निर्माण का काम पूरा नहीं करने पर 91 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है जबकि 1490 लोगों को भी प्रतिबंधित किया गया है।


PMGSY और MMGSY के तहत बिहार में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में लगे 91 ठेकेदारों के नाम को नीतीश सरकार ने काली सूची में डाला है। यही नहीं इसके अलावे 1490 लोगों को भी प्रतिबंधित किया गया है। ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने इस बात की जानकारी दी है।


मंत्री जयंत राज ने बताया कि परियोजना का काम ठेकेदार समय पर पूरा नहीं कर रहे थे इसलिए उन पर कार्रवाई की गयी है। इन परियोजना के तहत ग्रामीण सड़कों का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में इन योजनाओं के तहत आरडब्ल्यूडी जल्द ही नई 10186 ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करेगा। 


मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण सड़कों को जोड़ना चाहती है इसलिए इसके तहत करीब 11446 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है उन पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप है। साथ की हुए समझौते का उल्लंघन करने का भी आरोप है। 


काम में तेजी लाने की बात कहे जाने के बाद ठेकेदार नजरअंदाज कर रहे थे। इसलिए 91 ठेकेदारों को काली सूची में डाल दिया गया है। वही 1490 अन्य लोगों को भी प्रतिबंधित किया गया है। बता दें कि आरडब्लूडी के साथ करीब 8000 ठेकेदार सूचीबद्ध हैं। 


टैग्स