ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, रिश्तेदार की हालत नाजुक

BHOJPUR: बिहार के आरा में सड़क हादसे में भजपा नेता की मौत हो गई. यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास हुआ है. जहां सड़क दुर्घटना में BJP के मंडल अध्यक्ष सह जमीरा पंचायत क

बिहार: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, रिश्तेदार की हालत नाजुक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार के आरा में सड़क हादसे में भजपा नेता की मौत हो गई. यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास हुआ है. जहां सड़क दुर्घटना में BJP के मंडल अध्यक्ष सह जमीरा पंचायत के पूर्व सरपंच की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को उठाकर स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. मृतक व्यक्ति की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी सुधीर कुमार के रुप में हुई. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. 


स्थानीय लोगों के अनुसार BJP मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार अपनी साली के साथ बड़ाहरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर मंदिर में पूजा कर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार को कुचल दिया. जिससे दौलतपुर इलाके के पास सुधीर कुमार की बाइक पलटने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने पूर्व सरपंच को मृत घोषित कर दिया. जबकि साली का इलाज जारी है.


मृतक के जीजा गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि सुधीर कुमार अपनी साली के साथ बाइक से बखोरापुर मंदिर पूजा करने गया था. वहां से वापस आने के दौरान दौलतपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जबकि मृतक की साली रूबी कुमारी घायल है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पूर्व सरपंच सह मंडल अध्यक्ष की मौत के बाद सदर अस्पताल में कई स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि पहुंचे और परिजनों के सांत्वना दिया.






टैग्स