1st Bihar Published by: AJAY KUMAR Updated Mar 25, 2022, 2:04:44 PM
- फ़ोटो
BUXAR : खबर बक्सर से है, जहां बस और कार की टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गोलबंर के पास की है। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है कि बक्सर रेलवे स्टेशन से सवारी कार रेल यात्रियों को लेकर यूपी के बलिया जा रही थी। जैसे ही कार बक्सर गोलम्बर के पास पहुंची तभी दूसरी तरफ से आ रही बस से कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कार में अचानक आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पता तब तक कार धू-धू कर जलने लगी।
स्थानीय लोगोंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद घटनास्थल के पास मौजूद निजी हॉस्पीटल के कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया।
हॉस्पीटल के मैनेजर ने बताया कि अस्पताल में सूचना मिली थी कि पास ही एक कार में आग लग गई है। जिसके बाद अस्पताल के कर्मी फायर एक्सटिंग्विशर लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।