Hindi News / news / बिहार: रुपयों के लेनदेन के विवाद में किसान को सिर पर मारी गोली,...

बिहार: रुपयों के लेनदेन के विवाद में किसान को सिर पर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Apr 03, 2023, 9:19:41 AM

बिहार: रुपयों के लेनदेन के विवाद में किसान को सिर पर मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सुबह सुबह एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, फिलहाल घायल किसान का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के बबुर बन्नी गांव की है। 


बताया जाता है कि किसान राजू सिंह आज अहले सुबह घर से उठकर गंगा स्नान करने जा रहा था तभी घर से कुछ दूर पर ही बदमाशों ने राजू सिंह के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोग फायरिंग की आवाज पर सड़क पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गोली राजू सिंह के कनपटी के पास लगी है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि रुपए की लेनदेन की विवाद में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है, छापेमारी जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले थे और रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई है फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।