1st Bihar Published by: Updated Apr 28, 2022, 12:02:20 PM
- फ़ोटो
MADHEPURA : खबर मधेपुरा से है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मधेपुरा-सिंहेश्वर मुख्य मार्ग के पथराहा के पास NH-106 की है। यहां बुधवार की देर रात कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे आग लगने से तीन युवकों की झुलसने गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण तीनों युवकों को स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर बिहारीगंज से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। तीनों युवक रिश्ते में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मरुआहा निवासी सानू कुमार, सिंहेश्वर निवासी रवि कुमार और सुमन कुमार के रूप में हुई है। सानू और सुमन रिश्ते में साला बहनोई लगते थे। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद पप्पू यादव भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली और सरकार से घटना की जांच कराने की मांग की।