ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

बिहार: राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस, मधुरपट्टी नाव हादसा की मांगी विस्तृत रिपोर्ट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट पर बागमती नदी में हुए नाव हादसे के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने मुजफ्फरपुर के डीएम को नोटिस जारी क

बिहार: राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीएम को भेजा नोटिस, मधुरपट्टी नाव हादसा की मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट पर बागमती नदी में हुए नाव हादसे के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने मुजफ्फरपुर के डीएम को नोटिस जारी किया है। आयोग ने डीएम से हादसे से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग इस मामले की सुनवाई आगामी एक फरवरी को करेगा।


दरअसल, बीते सिंतबर महीने में मधुरपट्टी घाट पर बागमती नदी नाव हादसा हो गया था। इस हादसे में नाव पर सवार 25 से अधिक लोग डूब गए थे। जिसमें पढ़ने वाले बच्चें भी शामिल थे जो नदी के उस पार स्कूल जा रहे थे। इस घटना को लेकर अधिवक्ता एसके झा ने राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मुजफ्फरपुर डीएम को 25 जनवरी 2024 तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।


मानवाधिकार आयोग ने डूबने वालों की कुल संख्या, कितने शव बरामद किए गए, अबतक कुल कितने लापता हैं, सरकार द्वारा कितने परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मुआवजे की राशि दी गई और पुल निर्माण की दिशा में क्या कदम उठाये गए हैं, इन तमाम बिंदुओं पर जिलाधिकारी से जानकारी मांगी है।


मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि उक्त स्थल पर पुल नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ, जो काफी मर्माहत करने वाला है। जिस जगह हादसा हुआ था उस स्थान पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता