Hindi News / news / बिहार : प्यार में असफल युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग,...

बिहार : प्यार में असफल युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान

1st Bihar Published by: Updated May 03, 2022, 4:43:12 PM

बिहार : प्यार में असफल युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, लोगों की तत्परता से बची जान

- फ़ोटो

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां प्रेम में असफल एक युवक ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर मेंटेनेंस के काम कर रहे कर्मचारियों ने युवक को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और अचानक पुल से छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचा ली। 


बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन लड़की को युवक का प्यार मंजूर नहीं था। इससे आहत होकर युवक मंगलवार को पुल पर चढ़ गया। काफी देर तक वह पुल पर ही बैठा रहा और बाद में गंगा में छलांग लगा दिया। इस दौरान गंगा में बोट के साथ तैनात कर्मचारियों की तत्परता से उसकी जान बच गई।


जानकारी के मुताबिक पुल पर मरम्मति का काम चल रहा था इसी युवक पुल से कूद गया। गंगा में बोट चलाने वाले आयुष ने युवक को पुल से कूदते हुए देख लिया था। युवक जैसे ही गंगा में गिरा आयुष बोट लेकर उस जगह पहुंच गया और तत्काल उसका रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही।